शहीद उधम सिंह का जीवन परिचय | Biography of Shaheed Udham Singh in Hindi

 शहीद उधम सिंह की जीवनी | Shaheed Udham Singh Biography in Hindi


आपको बता दे की शहीद उधम सिंह भारत के एक सक्रिय क्रांतिकारी थे। शहीद उधम सिंह ब्रिटिश भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर सर माइकल ओ डायर की हत्या के लिए प्रसिद्द है। शहीद उधम सिंह ने सर माइकल ओ डायर की हत्या 13 मार्च 1940 को की थी। यह भी कहा जाता है की यह हत्या उन्होंने अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड का प्रतिशोद लेने के लिए किया। अक्टूबर 1995 में मायावती सरकार ने उत्तराखंड के एक जिले का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा था ( उधम सिंह नगर )।


उधम सिंह शहीद -ए -आजम सरदार उधम सिंह के नाम से केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गए। चलिए जानते हैं, भारत के इस महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी के जीवन परिचय के बारे में।

Biography of Udham Singh in Hindi


उधम सिंह का जीवन परिचय (Udham Singh Biography in Hindi)



पूरा नाम (Full Name) सरदार उधम सिंह
माता( Mother ) नारायण कौर (या नरेन कौर)
पिता( Mother ) सरदार तहल सिंह जम्मू
जन्म दिन(Birth Date) 26 दिसंबर 1899
जन्म स्थान (Birth Place) पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र में हुआ
राजनीतिक पार्टी (Political Party) ग़दर पार्टी, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन
उम्र (Age) 40 वर्ष ( मृत्यु के समय )
गृहनगर (Hometown) सुनाम, संगरूर जिला, पंजाब
धर्म (Religion)  सिख
वंश (Genus) कंबोज
जाति (Caste) दलित
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) अविवाहित

 

उधम सिंह का जन्म, परिवार एवं प्रारंभिक जीवन (Udham Singh Birth, Family and Early Life)


शहीद उधम सिंह जी इस संसार में 26 दिसंबर 1899 को आये। उनका जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम नामक एक गांव में हुआ था। उधम सिंह जी का बचपन का नाम शेर सिंह था। उधम सिंह जी के पिताजी श्री सरदार तेहाल सिंह जम्मू उपली गांव के रेलवे क्रॉसिंग में वॉचमैन का काम किया करते थे। उधम सिंह जी की माताजी श्रीमती नारायण कौर उर्फ नरेन कौर एक गृहणी थी। उधम सिंह जी का एक भाई भी था जिसका नाम मुक्ता सिंह था। दुर्भाग्य से दोनों भाइयों के सिर से माता पिता का साया हट गया था। जिस समय उधम सिंह जी के माता पिता का देहांत हुआ था, उस समय उधम सिंह जी की आयु मात्र 8 वर्ष थी। ऐसी विकट परिस्थिति होने पर दोनों भाइयों ( उधम सिंह जी और मुक्ता सिंह जी ) को अमृतसर के खालसा अनाथालय में अपने आने वाले जीवन को व्यतीत करने के लिए और शिक्षा दीक्षा लेने के लिए शरण लेनी पड़ी थी। किन्तु उधम सिंह जी के जीवन में एक और मोड़ आया जब उनके भाई मुक्त सिंह जी का निधन सन् 1917 को हो गई थी। अब उधम सिंह जी पंजाब में चल रही तीव्र राजनीति में मची उथल-पुथल के बीच अकेले रह गए थे। जो भी गतिविधिया उस समय हो रही उधम सिंह जी उससे अच्छी तरह से रूबरू थे। उधम सिंह जी ने सन् 1918 में अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने सन् 1919 में खालसा अनाथालय को भी छोड़ दिया।


शहीद उधम सिंह जी की विचारधारा ( Ideology of Shaheed Udham Singh Ji)


उधम सिंह जी भारत की जान शहीद भगत सिंह जी द्वारा किए गए क्रांतिकारी कार्य और उनके समूहों से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। सन् 1935 में जब उधम सिंह जी कश्मीर में थे तब उधम सिंह जी को शहीद भगत सिंह के तस्वीर के साथ पकड़ा गया था। उस दौरान सब लोगो ने उधम सिंह जी को शहीद भगत सिंह जी का सहयोगी और शिष्य मान लिया था। शहीद उधम सिंह जी को देश भक्ति गीत बहुत ही पसंद थे, वे हमेशा देशभक्ति के गीतों को गुनगुनाया करते थे ।


जलियांवाला बाग हत्याकांड का उधम सिंह जी पर प्रभाव (Impact of Jallianwala Bagh Massacre on Udham Singh Ji)


13 अप्रैल 1919 को सभी नेताओ ने ब्रिटिशर्स के रोलेट एक्ट के विरोध में जलियावाला बाग़ में एक विशाल सभा का आयोजन किया था। इस रोलेट एक्ट के द्वारा अंग्रेजी अफसर भारत वासियो के मूल अधिकारों का हनन कर रहे थे। अमृतसर के जलियावाला बाग़ में उस समय करीबन 20000 निहत्थे प्रदर्शनकारी जमा हुए थे। उस समय उधम सिंह जी उस विशाल सभा के लिए पानी की व्यवस्था में लगे हुए थे।  जलियावाला बाग़ में अकारण हज़ारो निर्दोष लोगों को अंग्रेजों ने मृत्यु के घाट उतार दिया था। इस निंदनीय घटना में बहुत सारे लोग मारे गए थे। जिनमें से कुछ बुजुर्ग, बच्चे , महिलाएं और नौजवान पुरुष सभी शामिल थे। इस घटना को उधम सिंह जी ने अपने आंखों से देख लिया था , जिसकी वजह से उनको बहुत ही गहरा सदमा लगा और उधम सिंह जी ने उसी समय यह निश्चय कर लिया था कि यह सब कुछ जिसके इशारे पर हुआ है , उस व्यक्ति को पाताल से भी ढूंढ़कर मारेंगे।


उधम सिंह की अमूल्य शहादत (Udham Singh Death, Fansi)


  • जनरल डायर की मौत का जिम्मेदार 4 जून 1940 को उधम सिंह जी को घोषित कर दिया गया और 31 जुलाई 1940 को लंदन के “पेंटोनविले जेल” में उनको फांसी की सजा सुनाई गई।

  • शहीद उधम सिंह जी के मृत शरीर के अवशेष को उनकी पुण्यतिथि 31 जुलाई 1974 को भारत को सौंप दिया गया था।

  • शहीद उधम सिंह जी की अस्थियों को सम्मान पूर्वक भारत वापस लाया गया और उनके गांव में उनकी समाधि भी बनाई गयी।


जैसा की आपने देखा की सरदार उधम सिंह जी ने अपने प्यारे भारत देशवासियों के लिए मात्र 40 वर्ष की उम्र में अपने आप को न्योछावर कर दिया। जिस दिन शहीद उधम सिंह जी को फांसी दी गई थी, उसी दिन से भारत में क्रांतिकारियों का आक्रोष अंग्रेजों के प्रति और भी बढ़ गया था। उधम सिंह जी के शहीद होने के केवल 7 साल बाद ही भारत अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हो गया था।


विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम सिंह (Udham Singh Movie)


सरदार उधम सिंह एक हिंदी भाषा की जीवनी फिल्म है, जो शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित की गयी है, जिसे रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित किया गया है और रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य द्वारा राईन सन फिल्म्स और केनो वर्क्स के बैनर के नीचे लिखा गया है। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल ने शहीद सरदार उधम सिंह जी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के द्वारा  सरदार उधम सिंह जी के द्वारा अपने देश के लिए किये गए बलिदान को याद दिलाने की कोशिश की गई है जिससे हम सब भूल चुके है। इस मूवी को लगभग 120 करोड़ों रुपए की लागत में बनाया गया है। 2 अक्टूबर 2020 यानी गांधी जी की जयंती के दिन सरदार उधम सिंह मूवी को रिलीज़ किया गया था।

आज हम जिस स्वतंत्र भारत में बिना किसी चिंता के रह रहे हैं। और हमको जो अपनी स्वतंत्रता पर इतना अभिमान है। उसके पीछे शहीद उधम सिंह, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, बल गंगाधर तिलक, रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, आदि जैसे स्वतंत्रा सेनानियों का ही हाथ रहा है, हमे इन् सबको सदैव याद रखना चाहिए। हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि हमने जिन जिन स्वतंत्रा सेनानियों के द्वारा आजादी पाई है , उनके बलिदान को सदैव याद रखे। हमे हमारे स्वतंत्र सेनानियों द्वारा दी गयी अखंडता और एकता पर हमेशा गर्व करना चाहिए।


शहीद उधम सिंह जी से जुड़े प्रश्न (FAQs About Shaheed Udham Singh Ji)


1 : उधम सिंह कौन थे ?

Ans : ये वही व्यक्ति थे जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के आरोपी जनरल डायर को मारा था.


2 : उधम सिंह का जन्म कब हुआ ?

Ans : 26 दिसंबर 1899 को


3 : उधम सिंह का जन्म स्थान क्या है ?

Ans : पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम क्षेत्र में हुआ


4 : उधम सिंह ने जनरल डायर को क्यों मारा ?

Ans : क्योकि वह जलियांवाला बाग़ का मुख्य आरोपी था.


5 : उधम सिंह को क्या सजा सुनाई गई थी ?

Ans : फांसी की सजा


6 : उधम सिंह की मृत्यु कब हुई ?

Ans : 31 जुलाई, 1940


7 : उधम सिंह की जाति क्या है ?

Ans : उधम सिंह जी दलित जाति के थे.


8 : उधम सिंह ने जेल में रहते हुए अपना नाम क्या रख लिया था ?

Ans : राम मोहम्मद सिंह आजाद


9 : उधम सिंह ने जनरल डायर को कब मारा था ?

Ans : 24 जुलाई, 1927 को


10 : उधम सिंह के बायोपिक फिल्म कब आ रही है ?

Ans : 16 अक्टूबर को रिलीज़ होने की उम्मीद है.


11 : उधम सिंह की बायोपिक फिल्म का नाम क्या है ?

Ans : सरदार उधम सिंह

Please Give Your Precious Feedback.

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post