पुनीत राजकुमार की जीवनी | Biography of Puneet Rajkumar in Hindi

पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय | Puneeth Rajkumar Biography in Hindi



Puneet Rajkumar Biography – नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको कन्नड़ फिल्मो के सफल अभिनेता रहे पुनीत राजकुमार (Puneet Rajkumar) के बारे में बताएँगे या फिर आप ऐसे कह सकते है की हम आपको पुनीत राजकुमार की जीवनी बताएँगे | पुनीत राजकुमार जी न केवल फिल्म अभिनेता थे, बल्कि वे तो इसके साथ-साथ निर्माता, गायक और लोगो के हित के लिए समाज सेवा करने वाले एक अच्छे व्यक्ति भी थे | पुनीत राजकुमार जी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है | उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पे फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था |


पुनीत राजकुमार कौन थे? (Who was Puneeth Rajkumar?) यह तो हम सभी जान ही चुके हैं | इस पूरी पोस्ट में हम पुनीत राजकुमार के परिवार (Puneeth Rajkumar Family), पुनीत राजकुमार के करियर (Puneeth Rajkumar Career), पुनीत राजकुमार की फिल्मों (Puneeth Rajkumar movies), पुनीत राजकुमार की नेट वर्थ (Puneeth Rajkumar net worth) और पुनीत राजकुमार के निधन (Puneeth Rajkumar death) जैसे अन्य महत्वपूर्ण चीजो के बारे में बात करेंगे | तो शुरू करते है पुनीत राजकुमार का जीवन परिचय |


Biography of Puneet Rajkumar in Hindi


पुनीत राजकुमार की जीवनी (Puneeth Rajkumar Biography in Hindi)


नमस्कार दोस्तों, आपको बता दे की श्री पुनीत राजकुमार जी का जन्म 17 मार्च 1975 को भारत के तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर में हुआ था | बहुत ही काम लोग जानते है की पुनीत राजकुमार जी का असली नाम (Puneeth Rajkumar real name) लोहित राजकुमार था | क्या आपको पता है की पुनीत राजकुमार को लोग प्यार से अप्पू नाम से भी पुकारते थे |


अभिनेता पुनीत राजकुमार का परिवार (Puneeth Rajkumar Family)


अभिनेता पुनीत राजकुमार के पिताजी का नाम राजकुमार था | पुनीत राजकुमार की माताजी का नाम पर्वतम्मा राजकुमार है | आपको बता दे की पुनीत राजकुमार के पिताजी फ़िल्मी दुनिया के एक जाने माने सितारे रहे है | पुनीत राजकुमार की पत्नी (Puneeth Rajkumar Wife) का नाम अश्विनी रेवंत है | पुनीत ने साल 1999 में अश्विनी से शादी कर ली थी |


पुनीत राजकुमार का करियर (Puneeth Rajkumar Career)


आपको जानकर हैरानी होगी की पुनीत राजकुमार पहली बार 1976 में मात्र 6 महीने की आयु में फिल्म ‘प्रेमदा कनिके’ में नजर आए थे | इसके पश्चात पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है | पुनीत राजकुमार ने साल 1986 में फिल्म बेट्टद हूवु के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी जीता था | पुनीत राजकुमार ने 2002 में मुख्य अभिनेता के तौर पर शुरुआत की थी | मुख्य अभिनेता बनने के बाद पुनीत राजकुमार की पहली फिल्म ‘अप्पू’ थी | यह फिल्म बहुत सफल रही थी | दर्शको ने इस अप्पू फिल्म को बहुत पसंद किया था | मुख्य अभिनेता के अतिरिक्त पुनीत राजकुमार एक अच्छे गायक भी है और उन्होंने ‘अप्पू’ फिल्म में गाना भी गया था |


‘अप्पू’ फिल्म के अलावा पुनीत राजकुमार ने आकाश, अरसु, मिलन और वंशी जैसी सफल और प्रसिद्द फिल्मों में भी काम किया है | अरसु फिल्म के लिए पुनीत राजकुमार को फिल्म फेयर पुरस्कार और मिलन फिल्म के लिए कर्नाटक राज्य के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था | आपको यह जानकार बहुत ज्यादा हैरानी होगी की पुनीत राजकुमार की लगातार 14 फिल्में कम से कम 100 दिनों तक सिनेमा घरों में चल रही हैं |


पुनीत राजकुमार का अपहरण


आपको बता दे कि 2000 में चंदन के एक प्रसिद्द तस्कर वीरप्पन ने पुनीत राजकुमार का अपहरण कर लिया था। उनके अपहरण के बाद पुरे तमिलनाडु राज्य में तनाव की स्थिति हो गई थी। पुनीत राजकुमार के सभी फैंस सड़कों पर आ गए थे। तक़रीबन 108 दिनों के बाद वीरप्पन और तमिलनाडु सरकार के बीच समझौता हुआ और पुनीत राजकुमार को छोड़ दिया गया।


पुनीत राजकुमार की नेट वर्थ (Puneethh Rajkumar Net Worth 2021)


एक वेबसाइट के एक रिकॉर्ड के अनुसार अभिनेता पुनीत राजकुमार एक फिल्म करने के लिए करीब 6 करोड़ रूपए से ज्यादा चार्ज करते थे। पुनीत राजकुमार की नेट वर्थ 37 करोड़ रूपए से अधिक हो सकती है।


पुनीत राजकुमार का निधन (Puneeth Rajkumar passes away)


दुर्भाग्यवश 29 अक्टूबर 2021 को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था। उनके देहांत से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर छा गई थी। कर्नाटक के CM श्री बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे। भारत के एक महान अभिनेता पुनीत राजकुमार के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। जिससे बाकि लोगो को भी इनके बारे में जानने का मौका मिला।

1 Comments

Please Give Your Precious Feedback.

Post a Comment
Previous Post Next Post